फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सूरत-मुजफ्फरपुर और गांधीधाम-हावड़ा समेत तीन ट्रेनों का संचालन अगले सप्ताह से

Tue, 06 Apr 2021 03:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे तीन स्पेशल सुपरफास्ट साप्ताहिक गाड़ियों का संचालन अगले सप्ताह से शुरू कर रहा है। इनमें सूरत-मुजफ्फरपुर, गांधीधाम हावड़ा ट्रेनों का ठहराव आगरा में, जबकि अहमदाबाद गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का ठहराव अछनेरा जंक्शन (आगरा) में किया जाएगा।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या (02937/02938) गांधीधाम-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 10 अप्रैल से संचालित होगी। गांधीधाम से 10 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को चलने वाली ट्रेन गांधीधाम, समखियाली, धंगाधरा, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम, कोटा होकर दोपहर 3:20 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। यहां से 3:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह हावड़ा से 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को यह गाड़ी रात्रि 11 बजे चलेगी, जोकि शाम छह बजे आगरा फोर्ट पर ठहराव करेगी।

सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी 16 अप्रैल से संचालित होगी। (गाड़ी संख्या 09059) सूरत से प्रत्येक शुक्रवार को सूरज से सुबह 7:35 बजे चलकर वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, वियावरा, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, बीना, झांसी, ग्वालियर होकर सुबह 6:35 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 9060 मुजफ्फरपुर से 18 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इसका आगरा कैंट पर ठहराव शाम 4:25 बजे होगा। 4:30 पर गंतव्य को रवाना होगी।
विज्ञापन


15 अप्रैल से गाड़ी संख्या (09409/09410) अहमदाबाद-गोरखपुर (सप्ताह में दो दिन) से शुरू होगी। (094009) अहमदाबाद से प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को चलेगी। यह अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, अजमेर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस, सिकंदराराऊ, कासगंज, गंजडुंडवारा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी होकर गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह यह गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक सोमवार व शनिवार को संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें