फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध मिट्टी खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी कार्यालय सामने से निकल रहे अवैध खनन ट्रेक्टर ट्रॉली,पुलिस की कार्रवाई में तीन ट्रै - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली में तहसील मुख्यालय के ठीक सामने गांव अभुआपुरा में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार शाम बड़ी कार्रवाई की। सूचना पर शाम करीब 6 बजे पहुंची टीम ने मौके से मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर किरावली थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस को आता देख मिट्टी भरने वाली पटा मशीन का चालक मौके से भाग निकला। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक ने बताया कि इस खनन कार्य के लिए तहसील प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें