फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोरखपुर में आगरा के तीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आगरा। गोरखपुर के सहजनवां में चल रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 के 78 किलोग्राम भारवर्ग में लकी कुमार, अंडर-14 के 41 किलोग्राम भारवर्ग में रुद्र प्रताप और अंडर-17 के 63 किलोग्राम भारवर्ग में कुणाल उपाध्याय ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं विक्रमादित्य ने अंडर-17 के 78 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग, आदित्य सिंह ने 59 किलोग्राम, मुदित शर्मा ने अंडर-14 के 38 किलोग्राम और हार्दिक वर्मा ने 32 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीते। चेतन गोला ने अंडर-19 के 55 किलोग्राम, विशाल अहिरवार ने अंडर-17 के 35 किलोग्राम, शिवम त्यागी ने 68 किलोग्राम और श्रेयस राठौर ने अंडर-14 के 23 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में अब तक आगरा मंडल की टीम सात स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य सहित कुल 19 पदक जीत चुकी है। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, रेखा शमी और पंकज कुमार मौजूद हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, डॉ.उज्ज्वल जैन, विदुषी सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें