फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: डेयरी संचालक के बेटे को धमकी, फिर तीन राउंड फायर कर फैलाई दहशत; तमंचे लहराते भागे आरोपी

Wed, 16 Sep 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा स्थित शांति पुरम में रंगदारी नहीं देने पर तीन युवकों ने डेयरी संचालक के बेटे को तमंचा दिखाकर धमकाया और तीन राउंड फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए; फायरिंग और धमकी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस ने FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
यरी संचालक के बेटे को धमकी, फिर तीन राउंड फायर कर फैलाई दहशत - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर के शांति पुरम (थाना जगदीशपुरा) में रंगदारी नहीं देने पर तीन युवकों ने दबंगई दिखाई। डेयरी संचालक के बेटे को दुकान पर जाकर धमकाया। तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और तीन राउंड फायर भी किए। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सपा नेताओं ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


शांति पुरम निवासी हरिशंकर यादव कृष्णा डेयरी के नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम 7:30 बजे दुकान पर उनके बेटे विनय यादव बैठे हुए थे। अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी क्षेत्र का ही पवन अपने दो साथियों के साथ आया। दो आरोपियों के हाथ में तमंचे थे। पहले एक ने आकर गाली गलाैज की। रंगदारी मांगी। बाद में उसका दूसरा साथी भी आ गया। तीसरा बाइक लेकर दुकान के पास खड़ा रहा।

हरिशंकर का आरोप है कि बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस दाैरान ग्राहक भी आ गए। आरोपियों ने धमकाने के बाद हवा में तीन फायर किए। एक दुकान के सामने किया जबकि दो मोहल्ले में ही थोड़ी दूर जाकर किया। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी में आरोपी धमकाते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


घटना से व्यापारी का परिवार दहशत में हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी का कहना है कि आरोपियों ने दीक्षा गुप्ता नाम की महिला के कहने पर फायर किया। घटना की जानकारी पर पीड़ित व्यापारी से सपा नेता विनय अग्रवाल ने मुलाकात की। सवाल उठाया कि पुलिस को घटना के तुरंत बाद सूचना दी गई। पुलिस पहुंच भी गई लेकिन एफआईआर कई घंटे बाद दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेंगे।


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दुकान के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें