फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान के हत्यारों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

Sun, 03 Aug 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गावं नगला मधु के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह की हत्या करने वालों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वारदात शुक्रवार की रात को अंजाम दी गई थी। मृतक की पुत्रवधू ने रंजिश के चलते हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह का शव शनिवार की सुबह घर के बाहर पशुबाडे़ में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी जुटाने के साथ ही हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं। मृतक किसान की पुत्रवधू शैलेंद्री ने अप्रैल माह में हुए एक झगडे़ की रंजिश के चलते गांव निवासी शीलू,रमेश, अभिषेक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद गठित तीन टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि रविवार को समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि शीघ्र ही नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें