फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: ट्रक-बाइक और ऑटो की भिड़ंत, महिला समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा जिले में शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हो गया। ट्रक-बाइक और ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
थाना रिजोर क्षेत्र स्थित बाकलपुर पुलिया के पास ट्रक और सामने से आ रहे बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। बाइक के पीछे ही ऑटो आ रहा था, वो भी बाइक और ट्रक से जा भिड़ा। तीनों वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत होते ही चीख-पुकार मच गई। 

इन लोगों की हुई मौत 

हादसे में घायल तीन लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतकों में बाइक सवार राजू पुत्र हरीशंकर निवासी सहावर गेट कासगंज और उनका रिश्तेदार और ऑटो में सवार विरमादेवी (45) पत्नी सत्यसिंह सलेमपुर सानी थाना सकीट हैं। 
विज्ञापन


घायलों में प्रतिमा (9) पुत्री बृजेश कुमार, तेजपाल (55) पुत्र बंशीराम और गजेंद्र (45) पुत्र अमोल सिंह निवासीगण सलेमपुर सानी थाना सकीट शामिल हैं। तेजसिंह की हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर किया गया है। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि ऑटो सवार गांव कासिमपुर थाना निधौली कलां से तेरहवीं की दावत खाकर लौट रहे थे, वहीं बाइक सवार युवक भी घर जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें