फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: पेड़ से टकराई एंबुलेंस, आगरा के दंपती सहित तीन की मौत

Tue, 26 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/भरतपुर

सार

हादसे में मरने वाले पति-पत्नी आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के हैं, और जबकि महिला की मां धौलपुर की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के हादसा हो गया। ग्राम लुलहारा के निकट एंबुलेंस के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में दम तोड़ने वाले पति-पत्नी आगरा के सैंया क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के हैं, और जबकि महिला की मां धौलपुर की है। मथुरा जिले के एंबुलेंस चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं।


लखनपुर थानाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आगरा जिले के सैया थाना के गांव सिकंदपुर निवासी हेमसिंह प्रजापति पत्नी ममता को उपचार के लिए एंबुलेंस से जयपुर ले जा रहा था। सोमवार तड़के लगभग 3.30 बजे एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती ने मौके पर ही तोड़ा दम

एंबुलेंस में सवार 32 वर्षीय ममता और 55 वर्षीय महाराजसिंह निवासी सिकंदरपुर ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल 55 वर्षीय महिला गुलाबदेवी पत्नी रामनिवास प्रजापति निवासी उमरारा, धौलपुर ने भी भरतपुर के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही थाना लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को बाहर निकालकर नदबई अस्पताल में पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। 

घायल गुलाबदेवी, हेमसिंह और एंबुलेंस चालक रमेश चंद निवासी बरौली (मथुरा) को भरतपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान गुलाबदेवी ने दम तोड़ दिया। मृतकों में ममता और गुलाबदेवी मां-बेटी हैं जबकि महाराज सिंह, हेमसिंह का बड़ा भाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें