फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई रोडवेज, तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव विघरई के पास बुधवार दोपहर आगरा की ओर से आ रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन सवारियां घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक रोडवेज बस सवारियां लेकर आगरा से फर्रुखाबाद जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे बस जब थाना क्षेत्र में गांव बिघरई के पास पहुंची। तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा। जब बस को रोक पाता, बस ट्रक में पीछे से जा टकराई।
हादसे में बस में बैठी तीन सवारियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल करन सिंह, मुन्ना लाल निवासी गांव निकोरा फर्रुखाबाद व एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस की सवारियां दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें