फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग हुए घायल, केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए थे। घायल कार मालिक ने थाने में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। घायल कार मालिक रघुवीर सिंह निवासी गांव निंनौल थाना करहल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी अल्टो कार से 22 अप्रैल को आगरा से दवा लेकर वापिस अपने घर आ रहा था। कार को चालक अंकुश चला रहा था। कार में वह और किरन देवी बैठी थी। कार रात करीब 11 बजे जब सिरसागंज करहल रोड पर धोबई महातपुरा के पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी करहल की ओर से आ रही बस के चालक ने बस को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अंकुश और किरन देवी को गंभीर रुप से घायल हो गए। अंकुश और किरन देवी का इलाज इटावा में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन




युवक को पीटा, केस दर्ज
करहल। गांव नगला गुरुदयाल में जमीन की पैमाइश को लेकर नामजद ने युवक को पीटा। पीड़ित युवक ने थाने में नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित सिपाहीराम ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को पांच बजे लगभग लेखपाल द्वारा सरकारी चरागाह की जमीन की पैमाइश हो रही थी। उसमें मेरा दो जरीब का खेत चरागाह की जमीन में निकल रहा था। जब अपनी दो जरीब जमीन छोड़ने को कहा तो गांव के ही नामजद प्रदीप कुमार, राकेश, सुदेश, नरेंद्र सिंह, ने गाली- गलौज देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें