फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की आठ मस्जिदों में मिले 89 जमाती, एकांतवास को भेजा, विदेश से लौटने वालों पर होगा मुकदमा

Wed, 01 Apr 2020 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नाई की मंडी, एमएम गेट और कोतवाली में पुलिस के छापे
विज्ञापन
निजामुद्दीन इलाके से जांच के लिए जाते लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मंगलवार शाम शहर की मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाकर आठ जगहों से 89 जमातियों को पकड़ कर स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर रुनकता स्थित मधु रिसोर्ट में बनाए गए शेल्टर होम में एकांतवास किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बुधवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इनमें से अगर कोई विदेश से आया हुआ मिला तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में जमात से कोरोना संक्रमण फैल जाने के बाद यूपी के उन जिलों की पुलिस को लखनऊ से अलर्ट किया गया, जहां जमातें आई हुई हैं। इनमें आगरा का नाम भी शामिल है। यहां आई जमात, उनमें शामिल जमातियों, उनके ठहरने के स्थान की जानकारी भी एसएसपी बबलू कुमार को दी गई थी।

इस पर एसएसपी ने पुलिस की 12 टीमें बनाकर उन मस्जिदों में तलाशी कराई जहां जमात ठहरी हुईं थीं। मंटोला, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, एमएम गेट, कोतवाली, वजीरपुरा में टीमें पहुंची। आठ स्थानों पर जमाती मिल गए। ये दिल्ली, हरियाणा, भोपाल, अलीगढ़ के हैं। आगरा के भी लोग जमात में थे। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम थी। जमाती मिलते गए, पुलिस उन्हें टीम के हवाले करती गई।
विज्ञापन

आगरा में बाहर से आई हुईं जमातों की सूची
1. थाना क्षेत्र कोतवाली टाल हबीबुल्ला मस्जिद (मकरज मस्जिद) हींग की मंडी, मुस्तफाबाद दिल्ली से मोहम्मद इमरान की देखरेख में  पांच मार्च को 13 लोगों की जमात आई।

2. थाना जगदीशपुरा की मघटई मस्जिद में शामली से मोहम्मद मुस्तकीम के साथ एक मार्च को 11 लोगों की जमात आई थी।

3. थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा स्थित अल्लाह वाली मस्जिद में गाजीपुर निवासी मोहम्मद तारिक अब्दुल्ला के साथ 13 मार्च को  चार पुरुष व चार महिलाओं की जमात आई थी।

4. ताजगंज में मदीना मस्जिद पक्की सराय में  करनूल, आंध्रप्रदेश से शेख नूर वासा के साथ नौ मार्च को पांच पुरुष व पांच महिलाओं की जमात आई थी।

5. ताजगंज में मदीना मस्जिद गढ़ैया नागपुर, महाराष्ट्र से मोहम्मद मुमताज अहमद के साथ 27 फरवरी को 12 लोग आए।

6. नाई की मंडी के बड़ी मस्जिद तोपखाना में अलीगढ़ से मोहम्मद सिराज की देखरेख में  21 मार्च को 13 लोगों की जमात आई।

7. मंटोला के रंगरेजान टीला स्थित अजमेरी मस्जिद में कैराना, (शामली) के मोहम्मद मजीद की देखरेख में 20 मार्च को पांच पुरुष और पांच महिलाएं जमात में आईं।

8. थाना हरीपर्वत स्थित तांतवाली मस्जिद, वजीरपुरा में जाफराबाद दिल्ली से मोहम्मद अल्लापुर की देखरेख में सात मार्च को 12 व्यक्तियों की जमात आई थी।
विज्ञापन

कोई विदेश से आया मिला, तो केस दर्ज होगा
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद जमात में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने तक कोई मस्जिद में नहीं रहेगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो जाने की इजाजत दी जाएगी। अगर कोई विदेश होकर आया होगा तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें