फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल

Fri, 14 Jul 2023 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल
विज्ञापन

मैनपुरी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे स्टेशन रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार मोहित निवासी बाईपास रोड घायल हो गया। दूसरा हादसा बिछिया रोड पर हुआ। करहल रोड निवासी प्रवीन अपने साथी मनीष के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी बारिश के पानी से भरे गड्ढे में पहिया चला जाने की वजह से बाइक फिसल गई। दोनों युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन




बाइक का टायर फटा

कुसमरा। सौंरिख जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अचानक एक बाइक का टायर फट गया। हादसे में बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। सुबह एक युवक कुसमरा से सौंरिख मार्ग की ओर जा रहा था। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बाइक का टायर फट गया। बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। युवक को मामूली चोट लगी। बाइक की मरम्मत कराने के बाद युवक वहां से चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें