आतिशबाजी चलाते समय तीन लोग झुलसे
- जिला अस्पताल में दिया गया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सोमवार की रात जिले में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के दौरान दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी चलाई गई। आतिशबाजी के दौरान तीन लोग झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिया गया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सोमवार की रात जनपद भर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ दिवाली जैसा माहौल दिखा। लोगों ने अपने घरों में जहां दीपोत्सव मनाया था वहीं देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। इसी खुशी के बीच रूपपुर निवासी धर्मसिंह का पुत्र विपिन कुमार, नगला तारा निवासी हेम सिंह की पत्नी सीता देवी और शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजू का 10 साल का पुत्र अंशुमान आतिशबाजी चलाते समय झुलस गए परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।