आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर मनिया थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। यह ट्रक धौलपुर से आगरा की ओर जा रहा था और इसमें पत्थर के टुकड़े भरे हुए थे।
हादसे में मारे गए तीन में से एक की पहचान भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी राजकुमार जाट के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा हादसे में मारे गए दो अन्य लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।