फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल में तीन और मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 24 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में संक्रामक बीमारियां का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार, डायरिया और सांस से पीड़ित मरीज दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही जिले में संक्रामक बीमारियों से इस माह मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 63 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों के अनुसार उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। वे एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। दन्नाहार क्षेत्र के ही गांव कीरतपुर निवासी 80 वर्षीय चेतराम को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार की दिक्कत थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिल रहीं दवाइयां

मैनपुरी जिले में संक्रामक बीमारियां का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार, डायरिया और सांस से पीड़ित मरीज दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाइयां तक नहीं है। 

वहीं, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। यहां तक मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयों तक नहीं मिलती है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में भी दवाइयां नहीं हैं। केंद्र के संचालक अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दवाइयों का स्टॉक आने वाला है। 

इस संबंध में सीएमएम डॉ आरके सागर ने कहा कि आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि दवाइयों की समस्या खड़ी हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें