फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डायरिया और सांस की दिक्कत से अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत

Fri, 03 May 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया और सांस की दिक्कत से अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत
विज्ञापन

- गर्मी के बीच जिले में लगातार बढ़ती जा रही हैं बीमारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित तीन मरीजों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को 32 मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें सात की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में डायरिया और सांस के मरीजों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी शिशुपाल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी। उन्हें गंभीर हालत में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शहर के मदारगेट निवासी 74 वर्षीय अहमद अली को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कुचेला निवासी चंद्रभान सिंह की 52 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन शुक्रवार को गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीनों मरीजों को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें