उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी के तीन अधिकारियों को शासकीय एवं जनहित के आधार पर उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती प्रदान की गई है।
आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वितीय राजेंद्र सिंह का मथुरा में डीआईओएस के पद पर स्थानांतरण किया गया है। राजेंद्र सिंह ने चार फरवरी को दोपहर में आगरा में डीआईओएस द्वितीय के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उसके बाद महज एक दिन (13 फरवरी को) कार्यालय में बैठे।
शाम को स्थानांतरण आदेश जारी हो गया। मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक के निलंबन के बाद वहां पद रिक्त था। राजेंद्र सिंह को जिले में उड़नदस्ता प्रभारी बनाया गया था, अब उनकी जगह किसी और को लगाना पड़ेगा।
मैनपुरी के डीआईओएस सर्वेश कुमार का सहायक निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के पद पर स्थानांतरण हुआ है। उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा भेजा गया है। मनोज कुमार राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ में सहायक निदेशक थे।