फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दंपती से मारपीट करने के मामले में तीन नामजद

Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दंपती की पिटाई की गई। आरोपियों के द्वारा लाठी डंडे चलाकर की गई पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के ततारपुर गांव में 17 मई की सुबह कालोनी निवासी विमल और उसकी पत्नी अंजली घर में थी। तभी मामूली कहासुनी की बात को लेकर पड़ोस की ममता, अनिल, हर्षित लाठी डंडे लेकर उसके उनके घर में घुस आए। साथ ही उससे गाली गलौज करने लगे। विमल के विरोध करने पर हमलावर उसके तथा उसकी पत्नी के उपर लाठी डंडों से हमला कर दिए। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हुए। उनकी चीख पुकार पर काॅलोनी के अन्य लोग वहां पहुंचने लगें। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विमल की मां बेबी ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें