फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंजिश के चलते बोलेरो से टक्कर मारने का आरोप

Thu, 18 May 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल।
विज्ञापन

गांव प्रहलादपुर में एक दुल्हन की विदाई के दौरान बोलेरो की टक्कर से एक किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। चालक पर रंजिश के चलते वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी रामफेरे यादव की पुत्री वंंदना कुमारी की मंगलवार की रात हंसी खुशी के साथ शादी संपन्न हुई। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे रामफेरे पुत्री की विदाई कर रहे थे। तभी गांव निवासी अरविंद कुमार की बोलेरो तेज रफ्तार में आई और वहां मौजूद रामफेरे के 15 वर्षीय अतुल कुमार व अनिल कुमार गांव भूरीपुर फर्रुखाबाद को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल से दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें