सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. अजीत कुमार सिंह और महेंद्र कुमार गोयल
आगरा। आगरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मॉडल बायलॉज के अनुसार सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. अजीत कुमार सिंह और महेंद्र कुमार गोयल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
शनिवार को पुस्तकालय भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बार के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएल अरोरा, महताब सिंह, प्रो. अरविंद मिश्रा, विजय पाल सिंह चौहान, शैलेंद्र रावत व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार शुक्ला और संयुक्त सचिव सामान्य देवेंद्र सिंह धाकरे ने पुराने सर्किट हाउस में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और आगरा के प्रशासनिक जज जेजे मुनीर से भेंट की। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी दी गई।
सर्वेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. अजीत कुमार सिंह और महेंद्र कुमार गोयल