फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोबाइल लुटेरे - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे हैं। उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि कोतवाली निरीक्षक रमेश भारद्वाज मोबाइल लूट की घटनाओं के खुलासे में जुटे थे। बताया गया कि दो दिन पूर्व शहर के गढ़ी अड्डा कब्रिस्तान के निकट दो लोगों से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। ग्राम चकेरी निवासी श्रीनाथ और उनके साथी दुर्गाकॉलोनी निवासी अजय से मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन लुटेरे विकास पुत्र बाबूलाल निवासी भूतेश्वर मोहल्ला, विजय पुत्र शेर सिंह निवासी गंगेश्वर कॉलोनी, धर्मवीर पुत्र हुंडीलाल मोहल्ला हुलका को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए दोनों मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें