फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर छोड़ आए तीन नाबालिक लड़के, कैंट स्टेशन पर घूमते मिले; जीआरपी ने परिवार से मिलाया

Thu, 30 Apr 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चंडीगढ़ के तीन नाबालिग बिना बताए घर से निकलकर आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए, जहां जीआरपी ने उन्हें संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर सभी आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से बिना बताए निकले चंडीगढ़ के तीन नाबालिग लड़कों को जीआरपी आगरा कैंट ने रेलवे स्टेशन से पकड़कर बुधवार को परिजन के सुपुर्द कर दिया। तीनों किशोर आगरा कैंट स्टेशन पर संदिग्ध स्थिति में मिले थे। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी ने बताया कि जीआरपी टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को तीन किशोर घूमते मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ के जोगरा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के निवासी हैं और बिना बताए घर से निकल आए थे।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक दानिश कुमार और कांस्टेबल जयप्रकाश ने बच्चों को थाने लाकर परिजन से संपर्क किया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजन ने जीआरपी टीम का आभार जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें