फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 साल के ध्रुव की मौत का राज खुला...लड़की से फोन पर बात के बाद हुई थी पिटाई, अब तीन पर केस

Fri, 03 Jul 2026 09:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के बाह क्षेत्र में 16 वर्षीय ध्रुव की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की मां की शिकायत पर लड़की के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाह: इंद्रायनी गांव में ध्रुव की मौत पर आत्महत्या के उकसावे की प्राथमिकी दर्ज - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रायनी में 10 जून को ट्रेन से कट कर मरे किशोर ध्रुव (16) की मौत में नया मोड सामने आया है। किशोर की विधवा मां ने मौत से दो दिन पहले लड़की से बातचीत की रंजिश में उसके पिता आदि पर बंधक बनाकर पीटने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के उकसावे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


आगरा इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर 10 जून को ट्रेन से कट कर बाह के इंद्रायनी गांव के किशोर ध्रुव (16) की मौत हुई थी। रेलवे ट्रेक से 100 मीटर की दूरी पर मृतक की क्षतिग्रस्त बाइक खड़ी मिली थी। कुछ दूरी पर चप्पलें पड़ी मिली थीं। मृतक के फोन पर मृत्युपूर्व एक ही नंबर की तीन मिस्डकॉल थी। मृतक की विधवा मां राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि मौत से दो दिन पहले लड़की के नंबर से कॉल आई थी।

8 जून की शाम ध्रुव डेयरी पर दूध डालने गया था। लड़की से फोन पर बातचीत की रंजिश में उसके पिता, गांव के ही राहुल व अज्ञात साथियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात ध्रुव ने उनको बताई थी। इसी साजिश और उत्पीड़न के चलते 10 जून को ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर जान गई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बाह पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें