फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा दीवानी में तारीख करने आए बदमाश...रास्ते में कर डाला बड़ा कांड, पुलिस ने तीनों को दबोचा

Thu, 06 Mar 2025 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। ये बदमाश जो कोर्ट में तारीख करने आए थे। इन बदमाशों ने रास्ते में युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कोर्ट से तारीख कर घर लौट रहे तीन बदमाशों ने एमजी रोड पर युवक से बाइक और उसका मोबाइल दिनदहाड़े लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया। दो मोबाइल और लूटी हुई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


 

हरीपर्वत एसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि दीपांशू ने 18 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि वह दोपहर 2 बजे दिल्ली गेट से संजय प्लेस जा रहे थे। रास्ते में एमजी रोड पर पीएल पैलेस के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और बाइक लूट ली।

 
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आईएसबीटी बस स्टैंड के पास राजस्थान के जिला धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी आरोपी विष्णु शर्मा, दादू बैरागी और थाना निबोहरा के गांव सेदपुरा निवासी लाखन ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोर्ट से तारीख कर घर लौट रहे थे। पीएल पैलेस के पास शराब पीकर बैठ गए थे। इस दौरान वारदात की थी। मोबाइल शराब खरीदने के लिए राहगीर को बेच दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें