फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri : कुरावली में डेढ़ घंटे में दो सड़क हादसे, तीन युवकों की मौत, एक-दूसरे से परिचित थे तीनों

Sun, 17 Jul 2022 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली में शनिवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक की बाजार से घर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद युवक को देखने अस्पताल जा रहे गांव त्रिलोकपुर निवासी दो युवकों की बाइक भी रास्ते में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की भी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसों के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कुरावली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी 30 वर्षीय लवकुश सिंह शनिवार की शाम बाजार गया था। रात करीब नौ बजे वह बाजार से घर वापस आ रहा था, तभी गांव खिरिया पीपर के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पड़ोस के गांव त्रिलोकपुरा निवासी 40 वर्षीय सूरजपाल और 37 वर्षीय सर्वेश सिंह लवकुश को देखने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। 

दूसरा हादसा सर्विस रोड पर हुआ

रात करीब 10:30 बजे गांव अशोकपुर के पास कुरावली जाने वाली सर्विस रोड पर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ देर बाद सर्वेश ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें