फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनवरी में तीन बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की होगी मेजबानी

Mon, 29 Dec 2025 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नए साल का पहला महीना खेल प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। जनवरी में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन बड़ी खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसकी मेजबानी आगरा के जिम्मे है। प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी आएंगे।
विज्ञापन

शुरुआत प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता से होगी। यह 1 से 3 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके तुरंत बाद 4 से 6 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 31 जनवरी से 3 फरवरी तक अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट होंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से 12 टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें