फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बालक समेत तीन को सांप ने काटा, मासूम ने तोड़ दिया दम; मची चीख पुकार

Fri, 24 May 2024 10:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में अलग अलग क्षेत्रों में बालक समेत तीन लोगों को सांप ने काट लिया। इससे मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में सांप ने एक मासूम सहित तीन लोगों को काट लिया। इसके चलते मासूम की मौत हो गई। वहीं दो अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के पहलोई गांव निवासी रवि प्रकाश का पुत्र अभिनव (6) बुधवार की देर शाम छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय गेंद घेर में चली गई। जहां उपले व भूसा आदि रखा हुआ था। जब बच्चा गेंद लेने के लिए अंदर गया तो वहां उसे सांप ने काट लिया। लेकिन, बच्चे ने यह बात किसी को नहीं बताई।

कुछ देर बाद जब बच्चा बेसुध होने लगा तो परिजन के पूछने पर उसने बताया कि मुझे किसी कीड़े ने काट लिया है। परिजन बच्चे को लेकर जिला चिकित्सालय एटा पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अभिनव दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के बनेन गांव निवासी अस्मित उपाध्याय (19) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे प्लॉट की साफ सफाई कर रहे थे। तभी सांप ने बाएं हाथ में काट लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्मित का उपचार चल रहा है।

कोतवाली सदर अंतर्गत गांव कातोर निवासी महावीर (45) बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे घर के अंदर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने बाएं पैर में काट लिया। परिजन उसे लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महावीर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें