फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा के तीन हॉकी खिलाड़ियों का लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन

विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। जिले के तीन प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ियों का चयन लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। हर्ष बघेल और प्रिंस को अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। मोहम्मद रियान का चयन गोलरक्षक के तौर पर हुआ है। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और निरंतर मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। हर्ष और प्रिंस ने अपनी तेज गति व आक्रामक खेल शैली से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। मोहम्मद रियान ने शानदार बचाव का परिचय दिया। आगरा हॉकी मास्टर्स एवं सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें चयनित खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। आगरा हॉकी मास्टर्स के अध्यक्ष राजीव सोई ने इसे पूरे आगरा के लिए गर्व का विषय बताया। इस दौरान धर्मेंद्र बघेल, अमिताभ गौतम, केपी सिंह, संजय नेहरू, गोपाल भगत, मोहम्मद शाहिद, अजय सिंह राजपूत, बंटी यादव, धीरज मदान, देवेंद्र गुप्ता, गौरव रौतेला, दिलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें