फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिटायर्ड दरोगा के बेटे-भतीजे पर गोलियां चलाने में शामिल थे तीन हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज की इंद्रा कॉलोनी में रविवार रात को हुए गोलीकांड में तीन हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। शाहगंज के कुख्यात गिरोह से जुड़े रहे हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र में रंगबाजी करते हैं। रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे की पिटाई के बाद दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक एक भी आरोपी पुलिस ने नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन

रविवार रात इंद्रा कॉलोनी, शाहगंज निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र सिंह के बेटे विष्णु उर्फ राघवेंद्र सिंह और भतीजे सन्नी उर्फ तरुण पर घर के बाहर हमला बोला गया था। सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय ने अपने साथियों के साथ उनके भतीजे और बेटे से मारपीट की और नाली में गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वह बाहर निकले तो आरोपियों ने गोलियां चलाना शुरु कर दिया। राघवेंद्र को एक और चचेरे भाई सतेंद्र के दो गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर वीपी उर्फ विनय प्रताप, शारिक, अनस, प्रिंस, अमित ठाकुर, राजू और छोटू उर्फ विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोप हैं। वीपी उर्फ विनय, शारिक और अनस थाना शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। दहशत में आए पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की। घायल राघवेंद्र और सत्येंद्र का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चल रहा है।


फिर खुली पुलिस के सत्यापन की पोल
रिटायर्ड दरोगा का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर और आरोपी वीपी के घर में रोजाना बाहरी युवकों का आना-जाना है। बीट सिपाही पर सत्यापन की जिम्मेदारी होती है। पहचान एप पर ब्योरा दर्ज किया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने पूर्व में सत्यापन में क्या लिखा। तीन हिस्ट्रीशीटर अगर अपराध कर रहे हैं तो निगरानी क्यों नहीं की गई। क्राइम मीटिंग में निर्देश दिए जाते हैं कि जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें