फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर दौड़ी थार: एमजी रोड पर बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, एक की चली गई जान; दो की हालत गंभीर

Wed, 22 Oct 2025 09:14 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर थार की रफ्तार की वजह से एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दिवाली पर हुए इस दर्दनाक हादसे से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
थार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली की रात एमजी रोड पर साईं की तकिया चाैराहे पर कार की टक्कर से स्कूटर सवार तीन दोस्त घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तिलक (20) की माैत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रावली निवासी तिलक, उसके दोस्त विनय और सुमित सोमवार रात घर से निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे स्कूटर से तीनों साईं की तकिया चाैराहे पर पहुंचे। इसके बाद छीपीटोला की तरफ जा रहे थे। तभी कलेक्ट्रेट की ओर आई थार कार ने स्कूटर में टक्कर मार दी। तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसा देख जुट गई और कार चालक को पकड़ लिया। उसकी मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दाैरान तिलक की माैत हो गई। विनय और सुमित का उपचार चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि तिलक मजदूरी करता था। उसके दो छोटे भाई हैं। पिता वृद्ध होने के कारण कमाते नहीं हैं। तिलक के सहारे ही परिवार चलता था। थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक न्यू आगरा स्थित इंद्रपुरी निवासी शिव कुमार है। पूछताछ में बताया कि बेटा ग्वालियर में पढ़ाई कर रहा है। उसे लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें