फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से बड़ी खबर:  बटेश्वर में यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे तीन दोस्त, दो घंटे बाद मिले शव

Mon, 23 May 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बाह के बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन से पहले यमुना में स्नान करने के लिए कूदे तीन दोस्त डूब गए। साथ आए चौथे दोस्त ने उन्हें डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के बटेश्वर के राम जानकी घाट पर सोमवार को स्नान करते समय तीन दोस्तों आशीष (19), आयुष (16) और कन्हैया (19) यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। ये आपस में रिश्तेदार भी थे। जबकि चौथा युवक घाट के किनारे उन्हें बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर तीनों युवकों के शव बरामद कर सके। 
विज्ञापन

 
फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी आशीष (19) पुत्र प्रेम सिंह मौसेरे भाई आयुष (16) पुत्र सितारी और ममेरे भाई कन्हैया (19) पुत्र बंटू निवासी  बोदला के अलावा दोस्त सौरभ (18) पुत्र पूरन सिंह निवासी मोहल्ला काछियान के साथ भोले नाथ के दर्शन पूजन के लिए बटेश्वर पहुंचे थे। सुबह करीब सात बजे राम जानकी घाट पर यमुना में नहाने गया आयुष नदी में डूबने लगा तो कन्हैया और सौरभ उसे बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। 

तीनों को डूबता देखकर आशीष ने चीख पुकार मचाई। मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर करुआ, भंवर सिंह और अनिल सिंह ने यमुना में छलांग लगा दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों को तीनों युवकों के शव मिले। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दोस्त देख रहे थे फौजी बनने का सपना

नहाते समय यमुना नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीनों दोस्त फौजी बनने का सपना पाले थे। परिजनों ने बताया कि इसके लिए पढ़ाई के साथ रोजाना दौड़ भी लगाते थे। पर, हादसे ने मौत के साथ इनका सपना भी डूब गया। 

सौरभ के पिता पूरन और अन्य परिजनों ने बताया कि सौरभ ने इस साल 11वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं आयुष ने नौंवी और कन्हैया ने 12वीं की परीक्षा पास की थी।   रोते-बिलखते पूरन ने बताया कि रोके जाने के बाद चारों नहीं माने थे। कहा कि तीनों को उनकी मौत ही यहां खींच ले आई थी। 

रोते-रोते पिता की आंखें सूखी

फतेहाबाद के मोहल्ला कछियान निवासी और सब्जी विक्रेता पूरन सिंह के इकलौते बेटे सौरभ की मौत के साथ ही उनके घर का चिराग बुझ गया। बेटे का शव देख पूरन की आंखें सूख गईं। उन्होंने बताया कि सौरभ उनका इकलौता बेटा था। बेटी दीपिका है। बेटे की मौत के सदमे में पूरन जहां गुमसुम बैठे थे वहीं मां पिंकी और बहन बेसुध हो गईं। 

हादसे की सूचना से शोक में डूबा गांव

तीन दोस्तों की मौत से फतेहाबाद के पीताबाई पोखर शोक में डूब गया। मोहल्ला कछियान और बोदला में भी मातम पसर गया है। हादसे की जानकारी होते ही बोदला और फतेहाबाद से परिजन और पड़ोसी आनन फानन में बटेश्वर पहुंचे। तीनों के शव बरामद होने तक काफी संख्या में लोग बटेश्वर के घाट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें