मथुरा में बुधवार की रात राया-सादाबाद रोड पर गांव मदैम के समीप बारातियों से भरी मिनी बस पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई।
मिनी बस में सवार बच्ची समेत तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि छह बाराती घायल हो गए। यह सभी राया के नगला सिरिया से सादाबाद बारात में जा रहे थे।
थाना राया के नगला सिरिया निवासी मनोज की बारात सादाबाद जा रही थी। करीब 18 करीब मिनी बस में सवार बाराती खुश होकर निकले। मिनी बस राया के गांव मदैम के समीप पहुंची ही थी कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी।
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
मिनी बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों को भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने दिलीप की चार पांच साल की बेटी परी, ऋषि पुत्र लोकमन और राजस्थान निवासी रवि को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए बंगालीघाट निवासी बनवारी पुत्र रघुवीर, विमलेश, गुंजन, कविता, रचना, पवन, सतेंद्र घायल हो गए।
चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बच्ची समेत तीन की मौत से शादी के घर में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मदैम में सड़क हादसे की खबर मिली तो ग्रामीण जिला अस्पताल की तरफ दौड़ लिए।