फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू के तीन मरीज मिले, 23 घरों में मिला लार्वा

विज्ञापन
आवास विकास क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम कूलर की टंकी की जांच करते हुए। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। घर में कूलर लगा है तो इसकी टंकी को खाली कर दें। इसमें डेंगू का लार्वा मिल रहा है। इससे मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इनके काटने से डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। 23 के घरों में लार्वा भी मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर का तापमान ठंडा होने के कारण मच्छर घरों में छिप रहे हैं। कई लोगों ने कूलर की टंकी का पानी भी खाली नहीं किया है। इसमें डेंगू का लार्वा तैरता मिला है। बुखार के 17 मरीजों में लक्षण मिलने पर जांच कराई, जिसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके यहां एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं, इनका उपचार घर पर ही चल रहा है। इस साल डेंगू के 24 मरीज हो गए हैं। मलेरिया के 19 मरीज हैं। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, पानी को ढककर रखें। मच्छरोधी साधन अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें