फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की हत्या के तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव ढकरई में दिवाली पर्व की रात बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। चार लोग घायल हो गए थे। युवक की हत्या के 3 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की 3 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव ढकरई निवासी विकास सोमवार की रात करीब 9 बजे घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव के रहने वाले शिवम और सौरभ की बाइक से विकास का पैर दब गया था। इसी बात को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
शिवम, सौरभ ने अपने पिता विजेन्द्र उर्फ छोटे, नरेन्द उर्फ करु के साथ लाठी-डंडे और असलहा लेकर विकास व उसके परिजन पर हमला कर दिया था। हमले में विकास के भाई पवन की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विकास व उसके भाई सुर्जीत सिंह, विनय और चाचा कल्लू सिंह के गंभीर चोटें आईं थी। भाई की हत्या के मामले में विकास ने आरोपी शिवम, सौरभ, विजेन्द्र, नरेन्द और धनंजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को 3 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें