फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज में तीन दिवसीय उर्स शुरू, शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे पर्यटक; फ्री प्रवेश

Thu, 15 Jan 2026 05:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस दाैरान पर्यटक मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। तीन दिन पर्यटकों का प्रवेश भी स्मारक में निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
ताजमहल में शाहजहां का उर्स शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 371वां उर्स बृहस्पतिवार को अकीदत और परंपरा के साथ शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे ताजमहल स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों का दरवाजा अजान के साथ खोल दिया गया। उर्स के पहले दिन गुस्ल की रस्म अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे के बाद पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहा।
विज्ञापन



खुददामे रोजा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि शाहजहां का जश्ने उर्स मुबारक 15 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। उर्स मुबारक के पहले दिन दोपहर 2 बजे से सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल निशुल्क रहा। शाहजहां के मजार के दरवाजे पर आजान पढ़ने के बाद दरवाजा खोला गया। गुस्ल की रस्म अदा की गई। शाम 5 बजे तक दरगाह खुली रहेगी।






विज्ञापन



 
विज्ञापन

वहीं मिलाद शरीफ भी किया जाएगा। 16 जनवरी 2026 दोपहर 2:00 बजे से सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल निशुल्क रहेगा। दरगाह पर संदल शरीफ गुलपोशी फातिहा पढ़ी जाएगी। इसके बाद कव्वालों द्वारा कव्वाली भी पेश की जाएगी। मुशायरा का आयोजन भी किया जाएगा। उर्स मुबारक के आखिरी दिन यानी 17 जनवरी 2026 को कुरान खानी पूरे दिन चादरपोशी का सिलसिला चलेगा।

हिंदुस्तान की सबसे लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर का जुलूस हनुमान मंदिर सिद्दी गेट से होता हुआ ताजमहल के अंदर प्रवेश करेगा। हिंदुस्तान सतरंगी कपड़े की चादर इस बार 1620 मीटर की बनाई गई है। इस चादर के साथ लगभग 15 से 20  वीआईपी भी मौजूद रहेंगे। इन सभी लोगों के साथ कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रिजवानुद्दीन जुगनू साथ रहेंगे।

वॉलिंटियरों की भी ड्यूटी इस बार लगाई गई है। शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स मुबारक में आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि कोई भी ताजमहल परिसर में प्रतिबंध चीज ना लाएं, जिससे कि सुरक्षा कर्मियों को कोई दिक्कत आए। धूम्रपान, लाठी-डंडा ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित हैं।  17 जनवरी 2026 को ताजमहल पूरे दिन निशुल्क रहेगा।

ये भी पढ़ें-UP: दो रातें कार में गुजारीं, 20 किमी पैदल चले…लद्दाख में हुई भीषण बर्फबारी में फंस गए थे चार दोस्त, इस तरह 'मौत' को हराया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें