संजय प्लेस स्थित फ्लेवर्स रेस्त्रां में श्री हरि सत्संग समिति की ओर से आयोजित नरसी का भात कथा क
आगरा। श्री हरि सत्संग समिति की ओर से 21 से 23 दिसंबर तक आरबीएस डिग्री कॉलेज सभागार में नरसी भात नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास गौरदास महाराज तीन दिन कथा सुनाएंगे। शुक्रवार को अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल और कार्यकारी अध्यक्ष भगवान दास बंसल ने संजय प्लेस स्थित एक रेस्तरां में आमंत्रणपत्र का विमोचन किया।
संयोजक संजय गोयल ने बताया कि कथा प्रतिदिन 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कथा के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सतीश मांगलिक, विवेक मोहन अग्रवाल, महामंत्री उमेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल, मंत्री संजय मित्तल, राहुल बंसल, महामंत्री रुचि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, मंजू गुप्ता, मधु गोयल, सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।