फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिवसीय संगीत एवं कला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Tue, 19 Nov 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीत एवं कला महोत्सव मदरसा जामिया अरबिया अंसारुल उलूम के कैंपस में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सेवी संस्था अंसार एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी बिलराम ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संगीत एवं कला महोत्सव प्रसिद्ध गायिका रतना दुबे और पार्टी द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने समाजसेवियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की संगीत एवं कला हमारे देश की पहचान है। संस्था के प्रबंधक अब्दुर रब खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बाहर बेगम, मोसना बेगम, चंद्रमुखी वर्मा, संजय कुशवाहा, वीरेंद्र शाक्य चौधरी, आसिफ अली खां, मोहम्मद हयात खान, नाथूराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें