फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित किया गया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। रविवार की रात आई रिपोर्ट में एक बार फिर जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं जिले में पहले से संक्रमित चल रहे दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर आठ हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की रात प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित पाए गए थे। रविवार की रात रिपोर्ट में भी तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि एक कुरावली निवासी व्यक्ति वहीं शहर के अलग-अलग वार्डों के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें