फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मैनपुरी में बारिश ने बरपाया कहर, तीन बच्चों और महिला की मौत

Thu, 26 Jul 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में गुरुवार की सुबह से बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के कारण अलग अलग क्षेत्रों में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं आकाशीय बिजली ने महिला की जान ले ली।    
विज्ञापन


पहला हादसा करहल तहसील के गांव दोस्तपुर में हुआ। यहां बारिश के कारण सड़क किनारे बने मंदिर की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे आ गए।

इनमें दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


मृतकों में 8 वर्षीय शिखा पुत्री रामाधार यादव निवासी नगला सदी,  11 साल का नवनीत पुत्र शिवमंगल सिंह यादव शामिल हैं। 8 साल की सोनम पुत्री रामनाथ सिंह यादव ग्राम सैलामऊ आईसीयू में भर्ती है। 
विज्ञापन

दीवार गिरने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
उधर, कुसमरा के नगला भूपति में कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बच्ची शिल्पी पुत्र बबलू की मौत हो गई है। सूचना पाकर एसडीएम किशनी अशोक प्रताप पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। 
 
वहीं गांव एलाऊ में आकाशीय बिजली गिरने से गिरिजा देवी पत्नी बृजेश कुमार की मौत हो गई। बारिश के दौरान वो छप्पर के नीचे लेटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
मूसलाधार बारिश के कारण मैनपुरी शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। निचले इलाकों में तो घरों में पानी घुस गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें