दीवार गिरने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुसमरा के नगला भूपति में कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बच्ची शिल्पी पुत्र बबलू की मौत हो गई है। सूचना पाकर एसडीएम किशनी अशोक प्रताप पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
वहीं गांव एलाऊ में आकाशीय बिजली गिरने से गिरिजा देवी पत्नी बृजेश कुमार की मौत हो गई। बारिश के दौरान वो छप्पर के नीचे लेटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूसलाधार बारिश के कारण मैनपुरी शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। निचले इलाकों में तो घरों में पानी घुस गया है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।