सीडीओ ने किया बालगृह का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
सीडीओ जे रीभा ने बताया कि नवजात बच्चों के कक्षों में साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सर्दी से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन बच्चों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ था। सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। बच्चों की देखभाल और खानपान की व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एक स्थाई स्टाफ नर्स की नियुक्ति स्वाथ्य विभाग से कराई जा रही है।
दो शिशु दिव्यांग, पांच कमजोर
सीडीओ ने बताया कि बालगृह में 0 से 5 साल के 12 बच्चे हैं। इनमें 2 दिव्यांग हैं, जबकि पांच कमजोर हैं। पांच शिशु पूरी तरह स्वाथ्य हैं। सभी बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। अधीक्षक ने दूध और पोष्टिक आहार खरीद के रजिस्टर दिखाए हैं। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
संबंधित खबर- राजकीय बालगृह में दो दिन में तीन शिशुओं की मौत, प्रबंधन सप्ताहभर तक दबाए रहा मामला