फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन कार आपस में टकराई ,कार सवार सुरक्षित; कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Fri, 26 Dec 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे की वजह से फतेहाबाद थाना क्षेत्र में  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को मार्ग से हटवाया। 
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर  घने कोहरा के कारण शुक्रवार सुबह तीन कार आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कारों में सवार  में लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार किसी के चोट नहीं आई> मौके पर पहुंची पुलिस व  यूपीडा की टीम में क्षतिग्रस्त कारों को रोड से हटवा कर यातायात शुरू कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 6:48 पर सूचना मिली कि थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14 के पास बने डायवर्सन के पास घने कोहरा के कारण तीन कार आपस में टकरा गई है। सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवा कर यातायात शुरू कराया गया। वहीं गनीमत रही की हादसे में किसी कार सवार को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें