फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 3.87 करोड़ से बनेंगे तीन पुल

Sun, 04 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली(आगरा)। विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल की पहल पर लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत तीन पुल बनाए जाएंगे। इन पुलों के निर्माण के लिए 3.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

विधायक के प्रतिनिधि डाॅ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि अछनेरा-झुंडाबई मार्ग पर लघु सेतु, अछनेरा ब्लॉक के जनूथा गांव में लघु सेतु और पहुंच मार्ग और फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग से चांडी वाया दौरेठा मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि पुलों के लिए विधायक की ओर से काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी पत्र लिखकर मांग की थी। प्रस्ताव पर प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें