फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी बॉक्सिंग रैंकिंग में आगरा के तीन मुक्केबाजों का दबदबा

विज्ञापन
आगरा के मुक्केबाज
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन ने नवीनतम रैंकिंग जारी की है। जिसमें आगरा के तीन मुक्केबाजों मनीष राठौर, करण और मुकेश ने शानदार प्रदर्शन की वजह से शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
विज्ञापन

मनीष राठौर को 50-55 किग्रा भार वर्ग में प्रदेश में नंबर वन रैंकिंग मिली है। करण ने 55-60 किग्रा भार वर्ग में प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग अपने नाम की है। वहीं 47-50 किग्रा भार वर्ग में मुकेश को नंबर दो रैंकिंग प्राप्त हुई है। प्रदेश रैंकिंग में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर आगरा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, सचिव ब्रजेश मीणा, कोच शिशुपाल चाहर ने खुशी जाहिर की है।

आगरा के मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें