फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने नोएडा में ऑफिस खोल रखा था। यहां से लोगों को कॉल किया जाता। आरोपी अस्पताल के बिल से बचने के लिए बीमा कराने का झांसा देते। पॉलिसी कराने पर फुल बॉडी चेकअप का आश्वासन देते। ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराते, इसके बाद फोन बंद कर लेते।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि खंदारी निवासी सचिन के पास दिसंबर, 2021 में एक कॉल आया था। उन्होंने बताया कि वह नेशनल हेल्थ केयर पॉलिसी कंपनी से बोल रहे हैं। उनकी कंपनी ऑनलाइन बीमा करती है। पॉलिसी से पहले फुल बॉडी चेकअप कराया जाता है। इसके बाद पॉलिसी करने के लिए एक लिंक भेजा। उन्होंने 13,700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 15 दिन में सभी कागजात भेजने का वादा किया गया। मगर, न कागजात आए और न ही चेकअप कराया गया। शिकायत पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में नई दिल्ली के सुभाष नगर निवासी गुरमुख सिंह, नोएडा निवासी मनोरंजन बारिक और रोबिन पंडिता हैं। उनसे दो लैपटॉप, दो स्मार्ट फोन, आठ कीपैड फोन बरामद हुए। उन्होेंने बताया कि उनका नोएडा में ऑफिस है। वह अब संजय प्लेस में ऑफिस खोलने वाले थे। वह कॉल सेंटर चला रहे थे। इसमें युवतियों को नौकरी पर रखते हैं। बाजार में उपलब्ध लोगों का डाटा खरीदते हैं। इसकी मदद से युवतियां कॉल करती हैं। खाते में ऑनलाइन रकम जमा करा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें