पीड़िता के पति ने दर्ज कराया मुकदमा
पीड़ित महिला के पति ने सोमवार को बरहन थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शेरखां निवासी प्रेम सिंह, उसी के गांव के काका उर्फ रिंकू और बरहन के नगला दयाली निवासी छोटू उर्फ अश्वनी दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को दस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। जल्द सजा दिलाने के लिए कोर्ट में चार्जशीट लगाई जाएगी। उधर, महिला की हालत में सुधार है।
एक आरोपी है शादीशुदा
पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह हलवाई का काम करता है। उसके साथ ही काका और छोटू भी हलवाई का काम करते हैं। तीनों ने दुष्कर्म किया। प्रेम सिंह शादीशुदा है, जबकि काका और छोटू अविवाहित हैं।