फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: रात में घर से साढ़े तीन महीने का बच्चा हो गया चोरी, सोती रह गई मां, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 27 Nov 2022 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जिले में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। मासूम अपनी मां के पास सो रहा था। आधी रात को जब मां की आंख खुली तो बिस्तर पर बेटा नहीं था। रातभर परिजन बच्चे को तलाशते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
एसपी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के कुमरऊआ गांव में साढ़े तीन माह के मासूम के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। शनिवार रात को मां सोती रह गई। उसे पास में सो रहे बच्चे को कोई उठा ले गया। जब मां की आंख खुली तो देखा कि मासूम नहीं है। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। रात में मासूम को तलाश किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


गांव कुमरऊआ निवासी रविंद्र की पत्नी रीता शनिवार रात को घर में दो बच्चों के साथ सो रही थी। मध्यरात्रि के समय जब रीता की आंख खुली तो साढ़े तीन माह पुत्र ईशान बिस्तर पर नहीं था। ईशान को बिस्तर पर न देख रीता ने परिजनों को बताया। परिवार के लोग चिंतित हो गए। 

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

परिजन और ग्रामीण सुबह तक बच्चे को ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। सोरोंजी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मासूम बच्चे के गायब होने की सूचना पर पुलिस टीमें सक्रिय की गई हैं। मौके का निरीक्षण किया है। बच्चे की तलाश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाइड लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें