फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नलकूप की कोठरी का ताला तोड़ चोरी करने के तीन आरोपी पकड़े

Mon, 25 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। थाना निबोहरा पुलिस ने खेतों पर बनी नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर झटका मशीन और केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 6.7 किलोग्राम तांबे का तार, एक झटका मशीन तथा 21 मीटर एल्युमिनियम का तार मिला है। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि 22 अप्रैल को रामकुमार निवासी सलेमपुर मुड़िया ने तहरीर दी थी। बताया था कि नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर चोर झटका मशीन व केबल आदि चोरी कर ले गए। शनिवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर रामगढ़ के पास घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में रामसनेही, छविराम निवासी धरियाई थाना निबोहरा और सुभाष निवासी रामनगर थाना लाइनपार, फिरोजाबाद हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें