फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अश्लील वीडियो देख चार साल की बच्ची से हैवानियत, जमीन में दफनाने की थी योजना, तीन आरोपियों को जेल

Thu, 14 Jul 2022 10:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला क्षेत्र में आरोपियों ने बुधवार की रात चार साल की बच्ची को अगवा कर लिया था। पुलिस ने बच्ची को गड्ढे से बरामद किया। वह बेहोशी की हालत में मिली थी।  
विज्ञापन
अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर से चार साल की बच्ची को अगवा करने के आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह अश्लील वीडियो देखते हैं। वीडियो देखने के बाद ही बच्ची को उठाकर ले गए थे। उसके साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची को जमीन में गाढ़ने की भी योजना बना रखी थी। मगर, पुलिस और लोगों के पहुंचने की वजह से बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद से मासूम दहशत में है। 

विज्ञापन


चार साल की बच्ची बुधवार रात को नौ बजे घर के गेट पर बारिश में नहा रही थी। तभी उसे तीन युवक उठाकर ले गए थे। परिजनों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही नुनिहाई स्थित ऊषा मार्टिन कंपनी के पीछे से एक युवक को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ के बाद बच्ची को गड्ढे से बरामद कर लिया गया था। वह बेहोशी की हालत में थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ लिया था।

तीनों आरोपी करते हैं मजदूरी 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों में हनुमान नगर में किराये के मकान में रहने वाले अमित, सूरज और रोहताश को गिरफ्तार किया है। अमित मूलरूप से कानपुर देहात, जबकि रोहताश हाथरस का रहने वाला है। तीनों मजदूरी करते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले वीडियो देखा, फिर शराब पी 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों अश्लील वीडियो देखते हैं। घटना से कुछ देर पहले भी देखा था। इसके बाद शराब पी ली। इसके बाद योजना बनाई थी कि ऐसी बच्ची को उठाएंगे, जो कि विरोध नहीं करेगी। उसे टाफी खिलाने का झांसा देंगे। इसके बाद एकांत में ले जाकर गलत काम करेंगे। अगर, उसकी मौत हो जाएगी तो बच्ची को गाढ़ देंगे। तीनों ने उसे उठाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें