फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमे में पैरवी कर रहे अधिवक्ता को दी धमकी

Wed, 06 Sep 2023 04:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे में पैरवी कर रहे अधिवक्ता को दी धमकी
विज्ञापन



आरोपी और पुत्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शहर के वंशीगोहरा निवासी एक अधिवक्ता को एक मुकदमे में पैरवी करने पर विपक्षी के अधिवक्ता और पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के बाद पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी अधिवक्ता सुरेश चंद्र ने बताया कि 10 अगस्त को वह एक मुकदमे के संबंध में आरओ कोर्ट कलेक्ट्रेट परिसर गया था। उन्होंने संजीव कुमार से वकालत नामा पर हस्ताक्षर कराए। तभी अधिवक्ता रमेश चंद्र और उनका बेटा अभिषेक वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। वह दोनों के विरुद्ध चल रहे जानलेवा हमला के एक मामले में वादी पक्ष की पैरवी कर रहे हैं। पिता-पुत्र ने धमकी दी कि यदि मेरे मुकदमा में खिलाफ पैरवी की तो जान से मार देंगे। इस बीच कुछ लोग आ गए और बीच बचाव किया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी अधिवक्ता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें