फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 28 Jun 2023 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

भोगांव। गांव लालपुर निवासी एक किसान को नामजद लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार की उसके खेत में लगे सबमर्सिबल के भूमिगत पाइप को नामजद ने फावड़ा मारकर तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद जब वह आरोपी के पास शिकायत करने गया। तो आरोपी व उसके साथियों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद



देवर ने पीटकर किया घायल

भोगांव। थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी में एक देवर ने भाभी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता चांदनी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार की सुबह वह घर पर थी। तभी पारिवारिक रंजिश को लेकर देवर शराब नशे में आया और गालियां देने लगा। मना करने पर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिकायत गांव रुई निवासी अमन कुमार ने की। बताया कि मंगलवार की शाम पिता किताब सिंह मंदिर के पास बैठे हुए थे। तभी रंजिश के चलते नामजद ने वहां आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वहां से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें